Search

 
 
 

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की हाई सिक्योरिटी को चोरों ने दी चुनौती, सर्वर बूथ से PC, DVR, कैमरा और केबल चोरी

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची की पार्किंग में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए मुख्य सर्वर बूथ को निशाना बनाया है. चोर इन्वर्टर, दो पीसी, हैंड मशीन, डीवीआर, कैमरा और केबल वायर समेत कई कीमती उपकरण लेकर फरार हो गए.
 

Ranchi : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची की पार्किंग में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए मुख्य सर्वर बूथ को निशाना बनाया है. चोर इन्वर्टर, दो पीसी, हैंड मशीन, डीवीआर, कैमरा और केबल वायर समेत कई कीमती उपकरण लेकर फरार हो गए. चोरी की जानकारी सुबह कर्मचारियों के काम पर पहुंचने के बाद हुई.

 

घटना को लेकर एयरपोर्ट पार्किंग मैनेजर अविनाश चंद्र तिवारी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. शिकायत के मुताबिक आज सुबह कर्मचारी जब पार्किंग के मुख्य सर्वर बूथ पहुंचे तो वहां रखे कई उपकरण गायब मिले. इसके बाद आसपास सामान की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

 

 

 

मार्च में भी हुई थी चोरी

एयरपोर्ट पार्किंग में चोरी की यह पहली घटना नहीं है. शिकायत के अनुसार इससे पहले 19 मार्च को भी चोरों ने पार्किंग परिसर को निशाना बनाया था. उस दौरान कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकदी और केबल वायर की चोरी हुई थी. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी.

 

दो घटनाओं के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

एक ही स्थान पर दो बार चोरी की घटना सामने आने के बाद एयरपोर्ट पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. खासकर एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील परिसर में सर्वर, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

 

दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हो पाई है. अब पुलिस के सामने ताजा चोरी का खुलासा करने के साथ-साथ मार्च में हुई चोरी की घटना का भी उद्भेदन करने की चुनौती है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी, नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही