- कबाड़ी दुकान की आड़ में चोरी की घटना को देते थे अंजाम
- अरगोड़ा से गेट चोरी होने के बाद हुआ खुलासा
Ranchi News : अरगोड़ा निवासी राजीव कुमार गोस्वामी के घर में मरम्मत का काम चल रहा था. उसी दौरान चोरों ने उनके घर का गेट चोरी कर ली. जिसके बाद राजीव कुमार ने अरगोड़ा थाना में इसको लेकर मामला दर्ज कराया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस से छापेमारी मारी अभियान चलाया. छापेमारी में सुखदेव नगर से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने चोरी की गेट का पता लगाने के लिए गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की. पूछताछ में पता चला कि अरगोड़ा से चोरी की गई गेट के साथ और कई सारी चोरी के सामान उनके पास मौजूद है. अभियुक्तों ने बताया कि बीआईटी मेसरा ओपी अन्तर्गत रिंग रोड पारचुटु के पास एक घर में पहले से चोरी किया गया सामान भी रखा हुआ है.
पुलिस ने इस पूरे मामले में 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जिसमें त्रिदेव कुमार, सरोज कुमार, रामविनय साह, देवनारायण साह, रंजन कुमार, गुरुदेव कुमार, विजय कुम कुमार साहु, अमरेश साह शामिल है.
त्रिदेव कुमार और सरोज कुमार बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले है. यह दोनों रांची के आसपास सभी इलाकों में रेकी कर घर से सामानों की चोरी करते थे, जिसके बाद अपने और लोगों की मदद से बीआईटी मेसरा में बने कबाड़ दुकान में सामान को छुपा दिया करते थे. वहीं, 6 आरोपी रांची के रहने वाले है, जो कबाड़ी दुकान से सामान को बेचने का काम करते थे.
सीतामढ़ी निवासी सरोज कुमार और त्रिदेव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरोह के बाकी 6 लोगों को बरियातू थाने में रखा गया है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही ही.
जानकारी के अनुसार, चोर कबाड़ी दुकान की आड़ में चोरी की गई सामान को वहां रखने का काम करते थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने बीआईटी मेसरा निवासी कैलाश ठाकुर के घर से चोरी गयी कुल 11,38,500/- रू0 नगद, लोहा का सेना मेडल-169 पीस, चांदी जैसा मेटल का पायल-05 पीस आदि बरामद किया गया.
कुल बरामद सामान
पुलिस ने चोरों के पास से 11,38,500 रुपये नगद, लोहा का सेना मेडल-169 पीस, चांदी जैसा मेटल का पायल-05 पीस, सैमसंग कम्पनी का मॉनिटर-01 पीस, कीबोर्ड 1 पीस, मिक्सी मशीन 1 पीस, एल्युमिनियम का घोड़ा वजन करीब 1 किलो, एल्युमिनियम केबल का दो बंडल, वजन करीब 50 किलो, एल्युमिनियम तार 3 बंडल को गलाया हुआ, गैस सिलिंडेर 02 पीस, पीतल का थाली, होंडा व हीरो कंपनी की बाइक बरामद की.
छापेमारी दल में DSP नीरज कुमार, हटिया) पु०नि० सतीश कुमार गोराई (थाना प्रभारी, अरगोड़ा) पुअनि पिन्टु कुमार (अरगोड़ा थाना) पुअनि चंदन कुमार गुप्ता (अरगोड़ा थाना) पुलिस टीमें: अरगोड़ा और बीआईटी मेसरा टीमसशस्त्र बल: धुर्वा और विधानसभा थाना बल शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

