Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मल नगर (ह्यूम पाइप) निवासी अंकित कुमार के घर चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. अपराधियों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों को ही निशाना बनाकर चोरी कर लिया. इस संबंध में पीड़ित अंकित कुमार ने गुरुवार को सीतारामडेरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:
पीड़ित अंकित कुमार के अनुसार यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग 3:00 बजे घटी. उनके मकान में लगे 3 सीसीटीवी कैमरों में से 2 कैमरों की चोरी कर ली गई. आवेदन के अनुसार कैमरों को उखाड़ने व चुराने से ठीक पहले दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो चुके हैं.
पीड़ित ने बताया कि इलाके में इस तरह की छोटी-मोटी चोरी और घटनाएं लगातार आम होती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

