Search

 
 
 

Bokaro News: सीसीएल ढोरी कल्याणी पार्किंग में चोरों का आतंक, वाहनों से लगातार हो रही बैटरी चोरी

Bokaro News: रात में कल्याणी परियोजना के विभिन्न स्थानों पर सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती होने के बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं घट रही हैं. उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है.
 
कल्याणी पार्किंग में चोरी

Bokaro News: सीसीएल ढोरी परियोजना के कल्याणी पार्किंग क्षेत्र में बीते दिनों हुई बैटरी चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें चोरी करते हुए व्यक्ति की तस्वीर साफ कैद हुई है. वाहन मालिकों ने इस फुटेज को पुलिस को सौंप दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. 

इसे भी पढ़ें: 

वाहन मालिकों ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि 4 सितंबर को करीब 11 बजे एक व्यक्ति गाड़ी से बैटरी चोरी कर रहा था. जब दूसरे ड्राइवर ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो चोर ने गाली-ग्लौज करते हुए धमकी दी और मौके से भाग निकला. इस दौरान आरोपी की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया.

 

वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और पार्किंग स्थल पर सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके.

 

स्थानीय लोगों ने यह सवाल उठाया है कि रात में कल्याणी परियोजना के विभिन्न स्थानों पर सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती होने के बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं घट रही हैं. उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है.

 

बोकारो और आसपास के सीसीएल क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. हाल के दिनों में झरिया में हथियारबंद अपराधियों द्वारा केबल लूटने, गिरिडीह में कोयला चोरी, और बोकारो में अपार्टमेंट व हॉस्टल में चोरी जैसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से कई में सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण सुराग साबित हुए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही