Search

 
 
 

Ranchi News: DSPMU में ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, मानविकी संकाय तथा वोकेशनल पाठ्यक्रमों के अंतर्गत आने वाले सभी विषयों की स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं.
 

Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, मानविकी संकाय तथा वोकेशनल पाठ्यक्रमों के अंतर्गत आने वाले सभी विषयों की स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं. परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्य अकादमिक परिसर एवं नए अकादमिक परिसर में आयोजित की जा रही हैं.

 


परीक्षा के पहले दिन कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने अपनी नियमित कार्यशैली के अनुरूप दोनों परिसरों का निरीक्षण किया और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से प्रश्नपत्र एवं परीक्षा संचालन से जुड़ी जानकारी भी ली.

 


कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार अकादमिक सत्र को नियमित करने की दिशा में काम कर रहा है. पिछले दो माह और ग्रीष्मावकाश के दौरान स्नातक प्रथम सेमेस्टर, पंचम सेमेस्टर और अब तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन इसी उद्देश्य से किया जा रहा है.

 


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्नातक पंचम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में उन छात्रों को भी सशर्त शामिल होने का अवसर दिया है, जो पूर्व में कुछ विषयों में अनुत्तीर्ण हो गए थे या परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे.

 


डॉ. मनोहर ने कहा कि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न होने के बाद स्नातकोत्तर अंतिम सत्र और फिर स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे विश्वविद्यालय सत्र नियमित करने के लक्ष्य के काफी करीब पहुंच जाएगा.

 


निरीक्षण के दौरान कुलपति ने स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता और परीक्षकों की उपस्थिति की भी समीक्षा की. उन्होंने विद्यार्थियों की संतुष्टि को विश्वविद्यालय की सफलता का महत्वपूर्ण मानक बताया. इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. अजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही