Ranchi News: दुर्गा पूजा के अवसर पर देशी शराब बेचने वालों पर उत्पाद विभाग की पैनी नजर है. शहर के विभिन्न थाना प्रभारियों को रांची एसएसपी राकेश रंजन ने आदेश दिया है कि शहर के संवेदनशील इलाके जहां भारी मात्रा में महुआ शराब की ब्रिकी की जाती है, वहां अपनी नजर बनाये रखें, ताकि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण सफल बनाया जा सके.
शहर के धुर्वा इलाके के सतरंगी बजार, सुखदेवनगर चुना भट्ठा, टंगरा टोली, पंडरा थाना क्षेत्र, सिन्हा कंपाउंड स्थित बुधना कोचा, टंगरा कोचा, रुगड़ीगढ़ा इलाके में बड़े पैमाने पर महुआ चूलाई शराब की ब्रिक्री की जाती है. दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस सुरक्षा को लेकर हर पहलु पर तैयारी कर रही है. सीनियर एसपी ने जनता से भी अपील की है की वे अपने आस पड़ोस में हो रहे मादक पर्दाथों की खरीद बिक्री की सूचना पलिस को दें.
इसे भी पढ़ें -
एक्साइज इंस्पेक्टर रवि लकड़ा के मुताबिक, हाल के दिनों में रांची शहर और उसके आस-पास के इलाकों में उत्पाद विभाग (Excise Department) और स्थानीय पुलिस ने मिलकर अवैध, नकली शराब के निर्माण, तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बेहद सख्त अभियान चलाया है.
बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय थानों के साथ मिलकर मादक पदार्थों की बिक्री पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

