Search

 
 
 

रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने नेमरा पहुंचे हजारों लोग, हेमंत ने जताया आभार

Ramgargh News : मुख्यमंत्री ने नेमरा पहुंचे मेहमानों का अभिवादन स्वीकार किया. लोगों ने उनसे मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. मुख्यमंत्री ने भी सभी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की. मां के निधन के बाद से ही उनके पैतृक आवास पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, ग्रामीणों और विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों का लगातार पहुंचना जारी है.
 
संस्कार भोज में शामिल लोग

Ramgarh News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आये. उन्होंने दूर-दराज से पहुंचे लोगों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने के लिए सभी के प्रति आभार जताया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

मुख्यमंत्री ने नेमरा पहुंचे मेहमानों का अभिवादन स्वीकार किया. लोगों ने उनसे मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. मुख्यमंत्री ने भी सभी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की. मां के निधन के बाद से ही उनके पैतृक आवास पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, ग्रामीणों और विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों का लगातार पहुंचना जारी है.

 

आगंतुकों की सुविधा पर विशेष ध्यान

संस्कार भोज में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए आयोजन स्थल पर व्यापक व्यवस्थाएं की गयीं. मुख्यमंत्री ने स्वयं इन इंतजामों का जायजा लिया, ताकि किसी भी आगंतुक को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. लोगों के बैठने, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और रोशनी सहित जरूरी सुविधाओं पर ध्यान दिया गया. वाहनों की पार्किंग और आवागमन को सुचारु रखने के लिए भी व्यवस्था की गयी.

 

दुख की घड़ी में साथ देने वालों का जताया आभार

माता के निधन से शोकाकुल मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. नेमरा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने शोक की इस घड़ी में परिवार के प्रति उनकी संवेदना और अपनापन प्रदर्शित किया. संस्कार भोज के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री लगातार लोगों से मिलते रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही