Search

 
 
 

दुमका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजे पत्र के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दुमका व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि कोर्ट के नाम स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र भेजा गया, जो बांग्ला भाषा में लिखा हुआ है. पत्र के साथ एक आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न मिली है.
 
झारखंड की अपराध की खबरें

Dumka: दुमका व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि कोर्ट के नाम स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र भेजा गया, जो बांग्ला भाषा में लिखा हुआ है. पत्र के साथ एक आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न मिली है.

 

Uploaded Image

 

धमकी की सूचना मिलते ही दुमका के पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के वरीय अधिकारी तत्काल कोर्ट परिसर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. डॉग स्क्वॉयड और अन्य सुरक्षा बलों को भी मौके पर तैनात कर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई.

पुलिस ने कोर्ट परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी है. साथ ही स्पीड पोस्ट से भेजे गए पत्र, उसमें संलग्न आधार कार्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. धमकी देने वाले की पहचान और उसके उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां जुट गई हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है. वहीं कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही