Search

 
 
 

Weather News: पश्चिम बंगाल के तट पर लो प्रेशर, झारखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. इसके असर से अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा.
 

Ranchi: झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. इसके असर से अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा.

 

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई. गिरिडीह के डुमरी में सबसे अधिक 92.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद मधुपुर में 80.2 मिमी, हजारीबाग में 74.2 मिमी और डाल्टनगंज में 33.6 मिमी बारिश हुई.

 

तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं लातेहार में सबसे कम 21.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

 

मौसम विभाग ने 2 और 3 जुलाई को पूरे राज्य में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है.

 

4 जुलाई को गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 5 जुलाई को रांची समेत गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भारी बारिश होने की संभावना है. 6 जुलाई को भारी बारिश का दायरा और बढ़ जाएगा. इस दिन बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और सुरक्षित जगह पर शरण लें. अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही