Search

 
 
 

कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को हाईजैक कर उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट को हाईजैक कर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एटीएस से परमिशन मिलने के बाद विमान फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी.
 

Lagatar Desk :  इंडिगो की फ्लाइट को हाईजैक कर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एटीएस से परमिशन मिलने के बाद विमान फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी. 

 

 

टिशू पेपर पर लिखा था धमकी भरा नोट

जानकारी के अनुसार,  इंडिगो की फ्लाइट 180 यात्रियों को कुवैत से लेकर दिल्ली आ रही थी. तभी टिशू पेपर पर लिखा धमकी भरा नोट मिला. उस नोट में फ्लाइट को भी हाईजैक कर उड़ाने की धमकी दी गई थी.

 

धमकी मिलने के बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को अलर्ट किया और विमान को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

 

लैंडिंग के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) मौके पर पहुंची है और यात्रियों व उनके सामानों की जांच कर रही है. अभी तक यात्रियों के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. 

 

फ्लाइट को आए दिन बम से उड़ाने की मिलती है धमकी

बता दें कि देशभर में आए दिन विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलती रहती है. कुछ दिन पहले ही इंडिगो के विमान में उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इससे पहले भी कई बार फ्लाइट्स को धमकी भरे मेल और कॉल आ चुके हैं.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही