Search

 
 
 

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, BMC ऑफिस भी निशाने पर

Lagatar Desk :मामले की गंभीरता को देखते हुए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने BMC कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय में भेजे गए एक ईमेल में BMC मुख्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने की बात कही गई है. ईमेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने BMC कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है.गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. एक धमकी में उनके बेटे अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल था. 

 

लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ हाई-रेजोल्यूशन CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही