Search

 
 
 

Begusrai News: बेगूसराय हेड पोस्टऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

बेगूसराय नगर थाना के समीप मुख्य डाकघर को उड़ाने की धमकी मिली है. सोमवार को कार्यालय के ई-मेल पर बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिला.
 
बिहार की खबरें

Begusrai: बेगूसराय नगर थाना के समीप मुख्य डाकघर को उड़ाने की धमकी मिली है. सोमवार को कार्यालय के ई-मेल पर बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिला. इसके बाद डाकघर में अफरा-तफरी मच गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया.

इसे भी पढ़ें: 

धमकी मिलने के बाद डाकघर की पूरी बिल्डिंग को खाली कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही साइबर डीएसपी इमरान अहमद मौके पर पहुंचे और धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच की.

 

इमरान ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रधान डाकर के ई-मेल पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिन के समय डाकघर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. ईमेल में पैगंबर साहब के खिलाफ कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए धमकी दी गई थी.

 

डीएसपी ने बताया कि यह 15 जुलाई का पुराना ई-मेल है, जो सबसे पहले आरपीओ पटना को प्राप्त हुआ था. इसके बाद आरपीओ पटना से यह मेल विभिन्न डाक कार्यालयों, पुलिस कार्यालयों और अन्य सरकारी कार्यालयों को फॉरवर्ड किया गया. इसी क्रम में यह मेल सोमवार को बेगूसराय प्रधान डाकघर तक पहुंचा.

 

उन्होंने बताया कि भले की यह पुरान और फॉरवडेड ई-मेल है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इसे पूरी गंभीरता से लिया गया. एहतियातन तीन मंजिला प्रधान डाकघर की पूरी बिल्डिंग को खाली करा दिया गया. सभी कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड द्वारा भवन के हर कमरे, गलियारे, रिकॉर्ड रूम, कूड़ेदान और अन्य स्थानों की गहन जांच की जा रही है.

 

फिलहाल किसी भी विस्फोट सामग्री के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जेगा. साथ ही ई-मेल के स्रोत और उससे जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच चल रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही