Search

 
 
 

रांची में पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी, पुलिस व बीडीएस टीम ने शुरू की सघन जांच

Ranchi: राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. रांची सिविल कोर्ट के बाद अब रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र को उड़ाने की धमकी मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंच गया.
 

Ranchi: राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. रांची सिविल कोर्ट के बाद अब रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र को उड़ाने की धमकी मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई.

मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंच गया. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई. बीडीएस टीम पासपोर्ट ऑफिस और मॉल परिसर के हर कोने की बारीकी से तलाशी ले रही है.

 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मॉल में आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है. फिलहाल जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.

 

धमकी मेल के माध्यम से दी गयी है,जिससे पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे कौन से लोग शामिल हो सकते हैं. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

 

इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि पुलिस ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताते हुए जांच पूरी होने तक सतर्क रहने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही