Search

 
 
 

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Patna News : जानकारी मिलते ही कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कोर्ट का मुख्य द्वार बंद करा दिया और पूरे परिसर को खाली करा लिया.
 
पटना सिविल कोर्ट

Patna News : पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. शुक्रवार को ई-मेल के जरिए सिविल कोर्ट की पूरी बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दी गई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी मिलते ही कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने कोर्ट का मुख्य द्वार बंद करा दिया और पूरे परिसर को खाली करा लिया.

 

इसके बाद सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. परिसर के अलग-अलग हिस्सों की बारीकी से जांच की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया. 

 

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मेल किसने भेजा. इस धमकी भरे ई-मेल से कोर्ट आने-जाने वाले, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में चिंता और नाराजगी है. बम की धमकी के कारण शुक्रवार को कोर्ट का कामकाज प्रभावित हुआ. दूर-दराज के इलाकों से मुकदमों और बेल की कार्रवाई के लिए पटना सिविल कोर्ट पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.


बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है. पटना सिविल कोर्ट को इससे पहले भी कई बार इस तरह की धमकी दी गई है. बार-बार मिल रही धमकियों ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही