Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग रामनवमी जुलूस में युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Hazaribagh: रामनवमी जुलूस में हुए हिंसक विवाद में मुखिया के भाई की हत्या के मामले में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई  की है. पुलिस ने चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: रामनवमी जुलूस में हुए हिंसक विवाद में मुखिया के भाई की हत्या के मामले में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई  की है. पुलिस ने चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार इस मामले शामिल एक फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

 

पुलिस के अनुसार, रामनवमी जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इसी दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार (भुजाली) से मुखिया के भाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही