Search

 
 
 

डुमरी में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, 14 वर्षीय किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

डुमरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जयरागी आनाबीरी की साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.
 

Dumri : डुमरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जयरागी आनाबीरी की साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. इस जघन्य अपराध के आरोप में 14 वर्षीय एक किशोर पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

 

बच्ची के परिजनों ने डुमरी थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है. डुमरी थाना प्रभारी अनुज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

 

पुलिस इस गंभीर मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और स्थानीय लोग बच्ची के लिए तत्काल न्याय की मांग कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही