Ranchi News : झारखंड सरकार ने वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी के तीन युवा तीरंदाजों को खेल छात्रवृत्ति दी है. यह छात्रवृत्ति उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए मिली है. सरकार के इस कदम से खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और खेल के प्रति उनके समर्पण को नई पहचान मिली है.
अकादमी के तीरंदाज कुलदीप महतो को 70 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिली है. वहीं, महिला तीरंदाज डोली कुमारी और कृतिका कुमारी को 60-60 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं. इस प्रोत्साहन राशि से खिलाड़ियों को अपनी आगे की ट्रेनिंग में काफी मदद मिलेगी. वे अब आने वाले राष्ट्रीय टूर्नामेंट की तैयारी और भी अच्छी तरह कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें
झारखंड सरकार का यह पहल ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. खिलाड़ियों को मिली इस छात्रवृत्ति पर ईएसएल स्टील लिमिटेड के सीईओ और होल टाइम डायरेक्टर रवीश शर्मा ने खुशी जताई है.
उन्होंने कहा कि ईएसएल का हमेशा से प्रयास रहा है कि स्थानीय युवाओं को सही मंच और ट्रेनिंग मिले. इससे वे अपने सपनों को पूरा कर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगे. इन्हें देखकर अन्य बच्चे भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

