Search

 
 
 

Patna News: हेतनपुर घाट पर नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे

पटना में गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा के हेतनपुर घाट की है.
 

Patna: पटना में गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा के हेतनपुर घाट की है. जानकारी के मुताबिक हेतनपुर घाट पर सात बच्चे नहाने गए हुए थे. इनमें से तीन बच्चे नहाने के दौरान डूबने लगे, अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया. आस-पास के लोग घटनास्थल पर तेजी से पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया. इन बच्चों को दानापुर अनुंडलीय अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने इन तीनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया. 

 

डूबने वाले बच्चों में पीयूष कुमार, तेज कुमार और प्रिंस कुमार का नाम शामिल हैं. तीनों बच्चे दियारा क्षेत्र के हेतनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर दानापुर सीओ चंदन कुमार और शाहपुर थाना प्रभारी नवीन सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की. चन्दन कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों को सहयोग के रूप में तत्काल 20-20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं, बाद में अन्य राशि दी जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही