Search

 
 
 

Latehar News: अफीम तस्करी के तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा

अफीम तस्‍करी के मामले में कोर्ट ने तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.
 
Latehar News

Latehar: अफीम तस्‍करी के मामले में कोर्ट ने तीन दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. 

इसे भी पढ़ें: 

अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश (II) की अदालत ने बालूमाथ थाना कांड संख्या 14/2024 की सुनवाई करते हुए अफीम की तस्‍करी करने वाले आरोपियों पर लगाये गये आरोपों को सत्‍य पाया. 

 

अदालत ने इस मामले के तीन आरोपियों अमृत यादव पिता स्व रूपलाल यादव  (सेरेगढ़ा, बालुमाथ),अखिलेश यादव पिता मोहन यादव (बहेराटोला, पिंडारकोम, बालूमाथ) तथा रितेश कुमार यादव पिता स्व चरका यादव (मनसिघा, बालूमाथ) को 10-10 वर्ष की कारावास की सजा और एक-एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. जुर्माना नहीं अदा करने पर छह माह अतिरिक्‍त कारावास की सजा भुगतनी होगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही