Search

 
 
 

Jamtara News: फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को देते थे झांसा, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jamtara News: पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को इंडियन बैंक का फर्जी अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे. वे खाताधारकों को एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर डराते थे और कार्ड चालू रखने के नाम पर एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर तथा ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Jamtara News: जामताड़ा जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और उनके बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बड़ा सुन-सुन डाबरा निवासी विनोद पंडित (27 वर्ष), छोटा सुन-सुन डाबरा निवासी विवेक कुमार मंडल (26 वर्ष) तथा हेठ-भीठा निवासी नजरुद्दीन अंसारी (23 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को इंडियन बैंक का फर्जी अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे. वे खाताधारकों को एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहकर डराते थे और कार्ड चालू रखने के नाम पर एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर तथा ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे. इसके बाद ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी करते थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था.

 

इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 78/26 भारतीय न्याय संहिता 2023, आईटी एक्ट तथा टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड जब्त किए हैं. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही