Search

 
 
 

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

Ranchi News: शिक्षकों को डिजिटल युग की नवीनतम तकनीकों, ICT उपकरणों और प्रभावी ई-लर्निंग पद्धतियों से परिचित कराने के उद्देश्य से सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (CIET), NCERT, नई दिल्ली और रांची विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ बुधवार को रांची विश्वविद्यालय के शहीद स्मृति सभागार में हुआ.
 
फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम

Ranchi News: शिक्षकों को डिजिटल युग की नवीनतम तकनीकों, ICT उपकरणों और प्रभावी ई-लर्निंग पद्धतियों से परिचित कराने के उद्देश्य से सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (CIET), NCERT, नई दिल्ली और रांची विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ बुधवार को रांची विश्वविद्यालय के शहीद स्मृति सभागार में हुआ.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET), NCERT के प्रोफेसर एवं ICT प्रमुख प्रो. Shireesh Pal Singh ने कार्यक्रम की विषयवस्तु और व्यापक उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने डिजिटल तकनीकों के बदलते स्वरूप तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में इनके प्रभावी और उद्देश्यपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग केवल डिजिटल माध्यम के रूप में नहीं, बल्कि शिक्षण को अधिक प्रभावी, सहभागी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: 

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने कहा कि NCERT जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थान के साथ विश्वविद्यालय का यह संयुक्त शैक्षणिक प्रयास झारखंड के शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर की नवीनतम शैक्षणिक एवं तकनीकी पहलों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि नई तकनीकों का उद्देश्य केवल उन्हें शिक्षण उपकरण के रूप में अपनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, सहभागिता और रचनात्मकता बढ़ाने के लिए उनका प्रभावी उपयोग करना होना चाहिए.

 

यह कार्यक्रम 19 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए 10 रिसोर्स पर्सन्स शिक्षकों, टीचर एजुकेटर्स, विशेषज्ञों एवं पुपिल टीचर्स को डिजिटल शिक्षण, ICT और उभरती तकनीकों के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दे रहे हैं.

 

कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रतिभागियों को ‘DIKSHA’ एप एवं पंजीकरण प्रक्रिया, Policy Perspective and Digital Initiatives, Cyber Safety and Security तथा Instructional Design for E-Learning जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया. प्रो. शिरीष पाल सिंह ने Policy Perspective and Digital Initiatives, डॉ. डी. राजेश ने Cyber Safety and Security तथा प्रो. भारती कौशिक ने Instructional Design for E-Learning विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया.

 

20 अगस्त को भी विभिन्न सत्रों में चार रिसोर्स पर्सन्स द्वारा डिजिटल शिक्षा और आधुनिक अध्यापन से जुड़े विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

 

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल उपकरणों, ICT, ई-कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन शिक्षण और उभरती तकनीकों के प्रभावी उपयोग के लिए सक्षम बनाना है, ताकि कक्षा-कक्ष शिक्षण को अधिक इंटरैक्टिव, प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही