Search

 
 
 

रांची समाहरणालय में तीन और लिफ्ट शुरू, डीसी ने किया उद्घाटन

रांची की बहुमजिला समाहरणालय में तीन और लिफ्ट शुरू किया गया है. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को ब्लॉक ए में दो और ब्लॉक बी में एक लिफ्ट का उद्घाटन किया. समाहरणालय में इससे पहले पांच नए लिफ्ट चालू किए गए थे. अब तीन नए लिफ्ट चालू होने के कारण इसकी संख्या आठ हो गयी  है.
 
  • पहले से पांच लिफ्ट हैं

Ranchi :  रांची की बहुमंजिला समाहरणालय में तीन और लिफ्ट शुरू किया गया है. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को ब्लॉक ए में दो और ब्लॉक बी में एक लिफ्ट का उद्घाटन किया. समाहरणालय में इससे पहले पांच नए लिफ्ट चालू किए गए थे. अब तीन नए लिफ्ट चालू होने के कारण इसकी संख्या आठ हो गयी  है. 

 

डीसी ने कहा कि लिफ्ट होने से लोगों को सुविधा होगी.  समाहरणालय के ऊपरी मंजिल पर स्थित कार्यालयों में पहुंचने में लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होंन बताया कि इससे पहले भी समाहरणालय के ब्लॉक ए और बी में पांच लिफ्ट शुरू किये गए हैं. 

Uploaded Image

 

जानकारी के मुताबिक, समाहरणालय में लगे सभी लिफ्ट में कई खूबियां हैं. सभी लिफ्ट अत्याधुनिक तकनीक के हैं. इनमें सेल्फ रेस्क्यू (Self Rescue) प्रणाली लगाई गई है, जो बिजली कटने पर खुद ही निकटतम फ्लोर पर पहुंच जायेगी और दरवाजा खुल जायेगा, जिससे लोग बाहर आ सकेंगे.

 

तीन लिफ्ट का उद्घाटन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को इसके नियमित रख-रखाव, सुरक्षा मानकों और सुचारू संचालन पर ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि नागरिकों को निर्बाध और सुरक्षित सुविधा मिल सके.

 

इस मौके पर सदर एसडीओ कुमार रजत, एडीएम (विधि-व्यवस्था) धनंजय, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, ITDA मनीषा तिर्की, नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, स्थापना उप समाहर्ता ज्योति वंदना कुजूर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, विद्युत कार्यपालक अभियंता जयकांत कुमार समेत समाहरणालय के विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही