Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयकर दिवस पर रांची के तीन अधिकारी सम्मानित

आयकर दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में रांची के तीन अधिकारियों को प्रिंसिपल चीफ कमिशनर ऑफ इनकम टैक्स एक्सलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : आयकर दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में रांची के तीन अधिकारियों को प्रिंसिपल चीफ कमिशनर ऑफ इनकम टैक्स एक्सलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले अधिकारियों में अजीत कुमार, कार्यालय अधीक्षक रवि कुमार और कर सहायक अंकिता रानी का नाम शामिल है. इन्हें 550 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाने के मामले में सम्मानित किया गया.

 

पटना में आयोजित 176 वें आयकर दिवस पर रांची के इन अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभागीय कार्य के अलावा आठ सर्वे कर 550 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता लगाया. 

 

झारखंड-बिहार के प्रिंसिपल चीफ कमिशनर डी सुधाकर राव ने एक्सलेसेंज अवॉर्ड दिया. सम्मान समारोह का आयोजन पटना स्थित इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर में किया गया था. सम्मान समारोह लोक गायम पद्मश्री भरत सिंह भारती, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति अजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही