- चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
Ranchi News : राज्य के तीन प्रधान जिला जज (PDJ) ने झारखंड हाईकोर्ट के जज के रूप में आज शपथ ली. इनमें PDJ मनोज प्रसाद, PDJ अखिल कुमार और PDJ राम शर्मा शामिल हैं. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
इसे भी पढ़ें...
इससे पहले इन जजों की नियुक्ति से संबंधित वारंट को पढ़ा गया था. इसके साथ ही हाईकोर्ट में जजों की संख्या 16 हो गई है. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हाईकोर्ट के ग्राउंड फ्लोर में हुआ. मौके पर हाईकोर्ट के सभी जज समेत कई अतिथि उपस्थित थे. सबसे पहले नवनियुक्त जज मनोज प्रसाद ने शपथ ली. उसके बाद नवनियुक्त जज अखिल कुमार और अंत में नवनियुक्त जज राम शर्मा ने शपथ ली.

शपथ लेते
यहां बता दें कि मनोज प्रसाद गढ़वा में PDJ के पद पर पदस्थापित थे. अखिल कुमार साहेबगंज में PDJ और राम शर्मा डालटनगंज में PDJ के पद पर पदस्थापित थे.
शपथ ग्रहण के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक के साथ जस्टिस मनोज कुमार की खंडपीठ बैठी और सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई की. वहीं, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के साथ जस्टिस अखिल कुमार की खंडपीठ ने सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई की. जबकि न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय के साथ जस्टिस राम शर्मा की खंडपीठ ने सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


