Search

 
 
 

झारखंड के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय अंडर-12 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चुने गए

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 26 से 29 सितंबर 2025 तक हैदराबाद में 17वीं राष्ट्रीय अंडर-12 मिनी हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है
 

Ranchi :  हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 26 से 29 सितंबर 2025 तक हैदराबाद में 17वीं राष्ट्रीय अंडर-12 मिनी हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इस प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए रांची के कार्तिक उरांव हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर, रातु के तीन खिलाड़ियों – शिवम उरांव, प्रेम मुंडा और अभय मुंडा का चयन हुआ है.

 

इन खिलाड़ियों ने 17 अगस्त 2025 को टाटा में आयोजित ओपन चयन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई. झारखंड की टीम 24 सितंबर को हैदराबाद के लिए रवाना होगी खिलाड़ियों के चयन पर रांची जिला हैंडबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने खुशी जताई और उन्हें ढेर सारी बधाई दी. संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही