Search

 
 
 

Bokaro : तेनुघाट डैम के 4 गेट खोले गए, दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा 9,970 क्यूसेक पानी

लगातार हो रही बारिश और डैम में बढ़ते जलस्तर के बीच बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट डैम के तीन रेडियल गेट और एक अंडर स्लूइस गेट खोल दिए गए हैं. इन गेटों के माध्यम से दामोदर नदी में लगभग 9,970 क्यूसेक (282.32 घन मीटर प्रति सेकेंड) पानी छोड़ा जा रहा है.
 

Bokaro :  लगातार हो रही बारिश और डैम में बढ़ते जलस्तर के बीच बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट डैम के तीन रेडियल गेट और एक अंडर स्लूइस गेट खोल दिए गए हैं. इन गेटों के माध्यम से दामोदर नदी में लगभग 9,970 क्यूसेक (282.32 घन मीटर प्रति सेकेंड) पानी छोड़ा जा रहा है. 

 

बांध प्रमंडल तेनुघाट के अनुसार, डैम में पानी रखने की अधिकतम क्षमता 852 फीट है, जिसे खतरे का निशान माना जाता है. वर्तमान में डैम का जलस्तर 850.05 फीट दर्ज किया गया है, जो लगातार बढ़ रहा है. 

Uploaded Image

 

तेनुघाट डैम की कुल जीवित जल संचयन क्षमता 42,013 हेक्टेयर मीटर है. जबकि फिलहाल इसमें 25,807 हेक्टेयर मीटर पानी का संचय है. वहीं डैम की कुल (ग्रॉस) स्टोरेज क्षमता 44,526 हेक्टेयर मीटर है. 

 

बांध प्रमंडल तेनुघाट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करदामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. लोगों को नदी के पास नहीं जाने, बच्चों और मवेशियों को भी नदी से दूर रखने और आसपास के लोगों को भी सतर्क करने की सलाह दी गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही