Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ रांची के तीन तस्‍कर गिरफ्तार

पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ अंतरजिला गिरोह के तीन तस्‍करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement

Latehar: पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ अंतरजिला गिरोह के तीन तस्‍करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि किसी होटल में कुछ युवक ब्राउन शुगर की तस्‍करी के लिए इकट्ठा हुए हैं और ब्राउन शुगर का सेवन भी कर रहे हैं.  इसी सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्‍ता के नेतृत्‍व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल में सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा शामिल थे. 

 


छापामारी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें देवेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार व संदीप कुमार का नाम शामिल है. तीनों रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी हैं. जबकि एक आरोपी अनिकेत राज (चटनाही, लातेहार) भागने में सफल रहा. थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 9 पुड़ियों में कुल 4.3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. इसका बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार रुपये है. इसके अलावा मौके से मोबाइल फोन, एक बाइक, लाइटर तथा नशा सेवन में प्रयुक्त सिल्वर फॉइल भी जब्त किए गए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही