Palamu News : शहर थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग किशोरियों को पलामू पुलिस ने पांच दिन बाद बिहार के गोपालगंज से सकुशल बरामद कर लिया. तीनों किशोरियां 21 सितंबर को बिना बताए घर से चली गई थीं.
इसे भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार, तीनों में दो चचेरी बहनें और एक उनकी सहपाठी है. 24 सितंबर को परिजनों से सूचना मिलने के बाद शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की थी. पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की. पुलिस ने 27 सितंबर को तीनों नाबालिगों को गोपालगंज से बरामद किया.
पुलिस के अनुसार, यह क्षेत्र बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा के आसपास है. बरामदगी के बाद तीनों से पूछताछ की जा रही है.
प्रारंभिक पूछताछ में तीनों के घूमने के उद्देश्य से बिना बताए घर से जाने की बात सामने आई है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

