Search

 
 
 

Giridih News: बालू लदे ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर में किशोर की मौत, तीन महिलाएं घायल

Giridih News: बालू लदा ट्रैक्टर सरिया से बगोदर की ओर आ रहा था. इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. टेंपो पर बैठने जा रहे मोहित रविदास टक्कर की चपेट में आकर उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे.
 
बिलखते परिजन

Giridih News: बगोदर-सरिया रोड पर दोन्दलो गांव के पास सोमवार को बालू लदे ट्रैक्टर और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 13 वर्षीय मोहित रविदास की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं.

 

मिली जानकारी के अनुसार, बालू लदा ट्रैक्टर सरिया से बगोदर की ओर आ रहा था. इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. टेंपो पर बैठने जा रहे मोहित रविदास टक्कर की चपेट में आकर उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे. हादसे में अनिता देवी, रीना देवी और रश्मि देवी भी घायल हो गईं.

इसे भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहित रविदास को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल अनिता देवी और रीना देवी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि रश्मि देवी का वहीं उपचार किया गया.

 

घटना के बाद ग्रामीणों में शोक और आक्रोश देखा गया. बगोदर-सरिया मार्ग पर बालू लदे ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार आवाजाही को लेकर पहले से ही स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही