Search

 
 
 

Ranchi News: बिरसा चौक के पास हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ranchi News: बाइक सवार तीन युवक बिरसा चौक स्थित इंडियन ऑयल इंद्रप्रस्थ पेट्रोल पंप के आसपास हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया.
 
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अपराधी

Ranchi News: राजधानी रांची में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन युवकों को जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा एक लाल-काले रंग की पल्सर 220 बाइक भी जब्त की गई है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस को 19 सितंबर की रात करीब 9:50 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार तीन युवक बिरसा चौक स्थित इंडियन ऑयल इंद्रप्रस्थ पेट्रोल पंप के आसपास हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने छापामारी टीम गठित की और पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर लाल-काले रंग की पल्सर 220 बाइक पर सवार तीनों युवकों को हिरासत में लिया.

 

तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से लोहे की बनी एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां मिलीं. पुलिस ने मौके से एक खाली मैगजीन और बाइक भी जब्त की.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार वर्मा उर्फ शिवा वर्मा, संदीप कुमार प्रसाद उर्फ दाबुस और रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है. तीनों सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं.

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. आकाश कुमार वर्मा उर्फ शिवा वर्मा के खिलाफ हत्या, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. संदीप कुमार प्रसाद उर्फ दाबुस के खिलाफ लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है. वहीं रोहित कुमार सिंह के खिलाफ भी हत्या, अपहरण, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज बताए गए हैं.

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों युवक हथियार लेकर किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और हथियार कहां से लाए थे. छापेमारी टीम में जगन्नाथपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही