Search

 
 
 

KVS व NVS भर्ती परीक्षा का टियर-2 रिजल्ट जारी, PRT व JSA पदों के परिणाम घोषित

Lagatar  Desk :अभ्यर्थी अपने संबंधित पद के लिए शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस और व्यक्तिगत परिणाम आवेदन पोर्टल पर लॉगिन कर देख सकते हैं. जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए इस चरण का परिणाम इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की स्थिति दर्शाता है.
 
फाइल फोटो

Lagatar  Desk : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की भर्ती परीक्षा के टियर-2 का परिणाम जारी कर दिया है. CBSE ने प्राइमरी टीचर (PRT) और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) पदों के टियर-2 परिणाम घोषित किए.

 

 

अभ्यर्थी अपने संबंधित पद के लिए शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस और व्यक्तिगत परिणाम आवेदन पोर्टल पर लॉगिन कर देख सकते हैं. जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए इस चरण का परिणाम इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की स्थिति दर्शाता है.

 

इंटरव्यू वाले पदों के लिए अंतिम परिणाम प्रकाशित होने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने पर 15 दिनों के भीतर मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उनके लिए टियर-2 के अंक परिणाम के साथ अभ्यर्थी के लॉगिन में उपलब्ध करा दिए गए हैं.

 

जिन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना के तहत अभ्यर्थियों को प्राथमिकता (Preference) देनी है, वे आवेदन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित अवधि में अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं. इंटरव्यू या स्किल टेस्ट वाले पदों के लिए शेड्यूल और कॉल लेटर भी प्रक्रिया का कार्यक्रम अंतिम होने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के लॉगिन में उपलब्ध कराया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही