Ranchi: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ी और अनियमितता के विरोध में छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. इसे देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें:
विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. कई जगहों पर कंटीले और नुकीले तार भी लगाए गए हैं.
छात्र पिछले कई दिनों से JPSC और JSSC की परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. उनकी प्रमुख मांगों में परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई शामिल है.
सरकार और छात्रों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद छात्रों ने 10 अगस्त को बड़ी संख्या में विधानसभा की ओर मार्च करने का फैसला लिया है.
प्रशासन को बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की आशंका है. इसे देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और विधानसभा के आसपास के रास्तों पर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था ऐसी है कि विधानसभा की ओर जाने वाले रास्ते पर कई स्तर की रोक लगाई गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment