Search

 
 
 

यूपी में तिरंगा यात्रा, सीएम योगी ने कहा, राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, सभी को वंदे मातरम कहना पड़ेगा

तिरंगा पदयात्रा मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग से निकली. यात्रा सिविल अस्पताल, अटल चौक होते हुए विधानभवन के सामने पहुंची. तिरंगा यात्रा के समापन के बाद सीएम योगी काकोरी शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाये.
 

Lucknow : देश के कई राज्यों में आज रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  निकाली गयी तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. उनके अलावा  तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, भाजपा कार्यकर्ता, छात्र, युवा एवं महिलाओं ने भाग लिया.

 

 


तिरंगा पदयात्रा मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग से निकली. यात्रा सिविल अस्पताल, अटल चौक होते हुए विधानभवन के सामने पहुंची. तिरंगा यात्रा के समापन के बाद सीएम योगी काकोरी शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाये.

 

 


याद करें कि आज 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस भी है.इसलिए भाजपा ने तिरंगा यात्रा को शहीदों के सम्मान और स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृति से जोड़ा है.इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने सभी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है, जिससे झंडे के प्रति सम्मान और‘हर घर तिरंगा के मंत्र को बढ़ावा मिले.

 


उन्होंने कहा कि झंडा संहिता में बदलाव किये गये गए ताकि आप सभी इसे अपने घरों पर फहरा सकें. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. तिरंगा हमारी आन बान शान है. योगी ने कहा कि पूरे देश में वंदे मातरम की गूंज है. कहा कि सभी को वंदे मातरम कहना पड़ेगा. राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान किसी भी कीमत पर हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

 


सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस के समय में घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता थ कोर्ट तक जाना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 140 करोड़ भारतीयों को यह आज़ादी दी. अब सभी भारतीय गर्व, सम्मान और गौरव के प्रतीक तिरंगा अपने घरों पर फहरा सकते हैं.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ है. हमारा युवा सभी चुनौतियों का सामना करने का सामर्थ रखता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही