Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दाग छुपाने के लिए मुख्यमंत्री 1932 खतियान का शगूफा लाये : शैलेन्द्र सिंह

Simdega :  केरसई एवं कुरडेग मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मानकीलाल ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा जिलामडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे हैं. इसी उद्देश्य को लेकर हमलोगों को कार्य करना है. बैठक को सम्बोधित करते हुए सिमडेगा जिला भाजपा संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 573 मंडल हैं जिस पर भारतीय जनता पार्टी संगठन की बैठक चल रही है. अब बूथ पर फोकस करना है. 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर अनेक लोक कल्याणकारी कार्य हुए हैं, जिसका लाभ आम लोगों को हुआ है. प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जनधन खाता जैसे अनेक लोक कल्याणकारी कार्य हुए. इसे बूथ स्तर तक जाकर लोगों को बतानी है और सरकार की उपलब्धियां गिनानी है. इसे भी पढ़ें:BREAKING">https://lagatar.in/acting-chief-justice-of-jharkhand-high-court-aparesh-singh-appointed-as-chief-justice-of-tripura-high-court/">BREAKING

: झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश सिंह त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

फिर से भाजपा की सरकार बनायें- शैलेन्द्र सिंह

उन्होंने कहा कि चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने. इसके लिए कोशिश करें. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 135 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी गयी. साथ ही 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया. वहीं हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि साढ़े 3 वर्षों में हेमंत सरकार सिर्फ लूट मचा रखी है. एक भी विकास कार्य राज्य सरकार के नहीं चल रहे हैं. चारों ओर लूट मची है. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि जेल में हैं. अपना दामन बचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1932 खतियान का ढोंग रच रहे हैं और लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/bbbb-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें:बालूमाथ">https://lagatar.in/death-of-three-women-in-balumath-in-a-week-raised-concern/">बालूमाथ

में एक सप्ताह में तीन महिलाओं की मौत ने बढ़ायी चिंता

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, जिला मीडिया सह प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव, केरसई प्रखण्ड प्रमुख तरण भोय, उप प्रमुख अनिता देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र साय, कुरडेग प्रखंड सांसद प्रतिनिधि उमेश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव, मंडल संयोजक सकल राम बड़ाईक, बुलेश्वर प्रसाद, दिनेश कुमार, गौतम कुमार, रविन्द्र बड़ाईक, सुधीर मांझी, देवनारायण देहरी, रामविलास राणा, प्रदीप कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही