Search

 
 
 

झारखंड में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा, चैम्बर व गवर्नमेंट टूल रूम के बीच MoU

आज फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए.
 

Ranchi : आज फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एक महत्वपूर्ण मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. 

 

ये हस्ताक्षर झारखंड के औद्योगिक और कौशल विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत किया गया. इस समझौते का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना और क्लासरूम लर्निंग तथा इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस के बीच की दूरी को कम करना है.

 

एमओयू के तहत टूल रूम के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट और बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं, राज्य के व्यापारियों और उद्यमियों को इंडस्ट्री-रेडी तकनीकी मानव संसाधन, तकनीकी परामर्श, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सहयोग तथा एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

 

दोनों संस्थान मिलकर स्किल-गैप एनालिसिस, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग मॉड्यूल, सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस और वोकेशनल ट्रेनिंग को बढ़ावा देंगे.

 

उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार और प्रियंक भगत ने कहा कि यह साझेदारी राज्य में रोजगार सृजन, उत्पादकता वृद्धि और भविष्य के अनुरूप कार्यबल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

 

चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने इस पहल को उद्योग और कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे तकनीकी शिक्षा और उद्योग की जमीनी जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. उन्होंने आश्वस्त किया कि झारखंड चैम्बर राज्य को फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा.

 

इस अवसर पर झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के प्रिंसिपल सह प्रबंध निदेशक (इंचार्ज) एम.के. गुप्ता, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर आशुतोष मिश्रा, एचओडी ट्रेनिंग मंगल टोप्पो, चैम्बर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल तथा सदस्य भानु कुमार उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही