Search

 
 
 

ठंड से बचाव के लिए रांची जिला प्रशासन ने कंबल वितरण व अलाव की व्यवस्था की

रांची जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन लोगों को राहत देने में जुटा है. ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को कंबल दिए जा रहे हैं.
 

Ranchi : रांची जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन लोगों को राहत देने में जुटा है. ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को कंबल दिए जा रहे हैं. साथ ही जिले के सभी प्रखंडों और रांची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं.

 

उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री खुद इस काम की निगरानी कर रहे हैं. वे रोज रात में शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांट रहे हैं. अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि ठंड की वजह से किसी को कोई परेशानी न हो.

 

शनिवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री चिरौंदी स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे. वहां उन्होंने बुजुर्गों और आश्रम में रहने वाले लोगों को कंबल दिए. कंबल मिलने से बुजुर्गों को ठंड से राहत मिली और उन्होंने प्रशासन का धन्यवाद किया. इस दौरान सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक रविशंकर मिश्रा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं कोई व्यक्ति ठंड से परेशान या बेसहारा दिखे, तो तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष या नजदीकी थाना या प्रखंड कार्यालय को जानकारी दें, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके. प्रशासन ने कहा है कि यह राहत कार्य लगातार जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही