Search

 
 
 

आज शेयर बाजार फिर सहम गया, 1690 अंक गिरा, निवेशकों को 9 लाख करोड़ की चपत

आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार फिर सहम गया. इससे पहले दो दिन बुधवार और गुरुवार को बाजार में तेजी थी. लेकिन आज का शुक्रवार ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ.  लॉर्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉर में भारी गिरावट रही.
 

Mumbai : आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार फिर सहम गया. इससे पहले दो दिन बुधवार और गुरुवार को बाजार में तेजी थी. लेकिन आज का शुक्रवार ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ.  लॉर्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉर में भारी गिरावट रही.

 

बीएसई SENSEX में 1690 अंक  (2.25फीसदी) की गिरावट रही. SENSEX 73,583 पर बंद हुआ. निफ्टी में 486 अंक (2.09 फीसदी) की गिरावट रही. यह 22,819 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 1433 अंक गिरकर 52,274 पर बंद हुआ.

 

बुधवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 431 लाख करोड़ रुपये था, जो अब घटकर 422 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यानी निवेशकों के लगभग 9 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गये.  

 

शेयर बाजार में यह उतार चढ़ाव ईरान-अमेरिका के बीच असामान्य स्थिति उपजने के कारण आयी है.ट्रंप औप ईरान के नेताओं की बयानबाजी और कार्रवाई के कारण शेयर बाजार में स्थिरता नहीं है.  

 

हालांकि आज ट्रंप ने ईरान के तेल ठिकानों पर 10 दिनों तक कोई हमला नहीं करने की घोषणा की. फिर भी सहमा रहा. बता दें कि आज बीएसई टॉप 30 शेयरों में  शामिल एयरटेल, टीसीएस और पावरग्रिड को छोड़कर बाकी 27 शेयरों में गिरावट रही है.

 

सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में हुई. यह 4.60 फीसदी गिरकर 1347 रुपये पर पहुंच गये. इंडिगो, बजाज फाइनेंस, एसबीआई के शेयरों 4 फीसदी और अन्य शेयर 2 फीसदी से ज्यादा लुढक गये.

 

खाड़ी युद्ध के कारण आज शुक्रवार को कच्चे तेल के भाव में तेजी आ गयी. यह  109 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया, जिस कारण शेयर बाजार में गिरावट रही.आज शुक्रवार को भारतीय रुपया भी 94 प्रति डॉलर के पार चला गया. जान लें कि यह रुपये का सबसे निचला स्तर है. 

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही