Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम एशिया संकट : सरकार ने राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर मंत्रालयी समूह का गठन किया

इस हाई लेवल समूह में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई अहम मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल किये गये हैं.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  पश्चिम एशिया संकट का भारत पर संभावित असर को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर मंत्रालयी समूह (IMG) गठित किया है.

 

 

 

यह समूह लगातार खाड़ी युदध से उपजी परिस्थितियों पर नजर रखेगा.यह समूह सरकार को परिस्थितियों का आकलन कर सुझाव देता रहेगा. इस हाई लेवल समूह में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई अहम मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल किये गये हैं.

 

यह समूह खास तौर पर पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े मुद्दों(आर्थिक, सुरक्षा और ऊर्जा) की निगरानी करेगा. खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध और तेल आपूर्ति के प्रमुख मार्गों पर बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को धक्का पहुंचाया है. 

 

भारत पर भी इसका प्रभाव पड़ना लाजिमी है. इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्री के नेतृत्व में समूह  का गठन किया है. यह समूह किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सकेगा. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें   

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही