Search

 
 
 

तोशाखाना मामला : इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी गिरफ्तार, बुशरा बीबी को जांच एजेंसी का समन

 
Islamabad : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. इमरान को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. तोशाखाना मामले में इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दूसरी तरफ पाकिस्तानी की नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो ने इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ समन जारी किया है. एजेंसी ने बुशरा बीबी को समन भेजकर 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है. (पढ़ें, ब्लड">https://lagatar.in/fraud-money-patient-in-rims-in-name-getting-blood-broker-handed-over-to-bariatu-police-station/">ब्लड

दिलाने के नाम पर रिम्स में मरीज से पैसों की ठगी, बरियातू थाना के हवाले हुआ दलाल)

इस्लामाबाद हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुई हिंसा में शामिल होने का आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामाबाद पुलिस ने  हसन नियाजी को पुलिस कोर्ट कॉम्प्लेक्स से उठाकर ले गयी. उनपर शनिवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हिंसा में शामिल होने का आरोप है. पुलिस का दावा है कि कोर्ट के बाहर हुई हिंसा में हसन ने पुलिस की गाड़ियों पर हमला किया था. बता दें कि हसन नियाजी इमरान खान के कानूनी सलाहकार भी हैं. इसे भी पढ़ें : OROP">https://lagatar.in/orop-case-center-gets-shock-from-sc-pay-pensioners-above-70-years-of-age-before-june-30/">OROP

मामला : SC ने रक्षा मंत्रालय की सील कवर रिपोर्ट लेने से किया इनकार, पेंशनर्स को 30 जून तक भुगतान करने का आदेश
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही