Search

 
 
 

Chaibasa News: पर्यटक मित्रों ने विधायक को सौंपा 19 सूत्री मांग पत्र

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित हिरणी जलप्रपात के गेस्ट हाउस में बुधवार को पर्यटक मित्र संघ की ओर से समारोह का आयोजन किया गया.
 
झारखंड की खबरें

Shambhu Kumar
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित हिरणी जलप्रपात के गेस्ट हाउस में बुधवार को पर्यटक मित्र संघ की ओर से समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपस्थित झारखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कार्यरत पर्यटक मित्रों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विधायक को 19 सूत्री मांगपत्र सौंपा.

 

Uploaded Image

 

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि विधायक ने विधानसभा में पर्यटक मित्रों के हितों की आवाज उठाई, जिससे पीएफ लाभ का मार्ग प्रशस्त हुआ. उन्होंने नई नियमावली में बाहरी सेवानिवृत्त फौजियों और चौकीदारों की नियुक्ति की संभावित योजना पर चिंता जताते हुए स्थानीय पर्यटक मित्रों को प्राथमिकता देने की मांग की. उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से पर्यटक मित्र मात्र 9,500 रुपये मासिक मानदेय पर कार्य कर रहे हैं. वहीं विधायक रामसूर्या मुंडा ने आश्वासन दिया कि वे पर्यटक मित्रों की सभी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे.

इसे भी पढ़ें: 

मांगपत्र में सेवा नियमितीकरण, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, आठ घंटे की ड्यूटी, ओवरटाइम भुगतान, मासिक वेतन, साप्ताहिक अवकाश, 20 लाख रुपये का बीमा, पहचान पत्र, वर्दी, बोनस, प्रशिक्षण, प्राथमिक उपचार किट तथा सभी पर्यटन स्थलों का संचालन केवल पर्यटन विभाग के माध्यम से कराने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं. इस मौके पर झारखंड के विभिन्न स्थानों से पहुंचे पर्यटक मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही