Lagatar Desk : यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बीते दिन से इसकी एडवांस बिकिंग शुरू हुई. शुरुआत के कुछ घंटों में ही एक लाख से ज्यादा टिकट बिक गए थे. अब 24 घंटे के भीतर टिकटों की बिक्री 2.53 लाख के करीब पहुंच गई है.
फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसकी कहानी गीतू मोहनदास और यश ने मिलकर लिखी है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे.
कन्नड़ वर्जन की एडवांस बुकिंग सबसे ज्यादा
एडवांस बुकिंग के आंकड़ों की बात करें तो कन्नड़ वर्जन सबसे आगे चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नड़ के 2D फॉर्मेट में करीब 1.50 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग 6.74 करोड़ की कमाई हुई है.वहीं, हिंदी 2D वर्जन में करीब 97,806 टिकट बिके हैं, जिससे लगभग 3.61 करोड़ की कमाई हुई. हिंदी IMAX 2D में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
ब्लॉक सीटों के साथ 20 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
तमिल, तेलुगु, मलयालम और अन्य वर्जन से भी फिल्म को अच्छी प्री-सेल्स मिल रही है. सभी भाषाओं को मिलाकर टॉक्सिक के करीब 2.53 लाख टिकट बिक चुके हैं और इनसे लगभग ₹10.95 करोड़ की कमाई बताई जा रही है.
वहीं, ब्लॉक सीटों को जोड़ने के बाद फिल्म की कमाई करीब 19 करोड़ तक पहुंच गई है. ऐसे में रिलीज से पहले ही टॉक्सिक 20 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है. अभी एडवांस बुकिंग के लिए कुछ दिन बाकी हैं, इसलिए फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं.

