Search

 
 
 

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड

बिहार में शराबबंदी लागू है. लेकिन, राज्य में कठोरता से शराबबंदी लागू करने में सरकार विफल साबित हो रही है. मोतिहारी जिले में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है. जिले के  तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हुए कथित शराब कांड में अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं.
 

Patna: बिहार में शराबबंदी लागू है. लेकिन, राज्य में कठोरता से शराबबंदी लागू करने में सरकार विफल साबित हो रही है. मोतिहारी जिले में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है. जिले के  तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हुए कथित शराब कांड में अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं.


बताया जा रहा है, कई लोग बीती रात अचानक बीमार हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया. इनमें तुरकौलिया के परसौना दलित बस्ती निवासी परीक्षण मांझी (45) की मौत सदर अस्पताल में हो गई, जबकि रघुनाथपुर निवासी हीरालाल भगत की एक निजी नर्सिंग होम में मौत हुई. इसके अलावा शंकर सरैया परसौना गांव के प्रमोद यादव (32) की भी मौत की बात सामने आई है. 

 


जानकारी के मुताबिक, प्रमोद यादव दूध का कारोबार करता था और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी मौत जहरीली शराब के सेवन करने से हुई है. परिजनों ने कहा कि यह एक सुनियोजित घटना है जिसमें अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

 

इस घटना के बाद से प्रशासन एक्शन मोड में है. जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने तुरकौलिया थाने के थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं परसौना के चौकीदार भरत राय को अरेस्ट कर लिया गया है. साथ ही पुलिस ने शराब बिक्री में शामिल मुख्य आरोपी नागा राय को भी दबोच लिया है.

 

पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीली शराब सेवन से जुड़ा हुआ लगता है. पुलिस ने अब तक करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है और कई अन्य संदिग्धों की पहचान की गई है. संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.

 

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कई लोग शराब पीकर बीमार हैं, लेकिन कार्रवाई के डर से सामने नहीं आ रहे हैं. प्रशासन ने अपील की है कि ऐसे सभी लोग तुरंत इलाज के लिए आगे आएं, ताकि उनकी जान बचाई जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही