Lagatar Desk : यश की स्टारर फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक ने ओपनिंगडे पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 140 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई है.
टॉक्सिक के जरिए यश ने KGF 2 की रिलीज के करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. उनकी वापसी का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आया. फिल्म ने पहले दिन ही जवान और धुरंधर जैसी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत की.
पहले दिन 101 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
हिंदी वर्जन से सबसे ज्यादा कमाई
पैन इंडिया रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’ को हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से हुई.
कन्नड़: 23.30 करोड़ रुपये
तेलुगु: 16 करोड़ रुपये
तमिल: 5.50 करोड़ रुपये
मलयालम: 1.30 करोड़ रुपये

