Search

 
 
 

Toxic Trailer : कियारा की परफॉमेंस के कायल हुए सिद्धार्थ,बोलें-ये अपकी बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.
 

Lagatar  Desk : यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. ट्रेलर में यश के साथ कियारा आडवाणी के अंदाज की भी खूब चर्चा हो रही है.

 

ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने कियारा के काम और उनके किरदार के प्रति समर्पण की तारीफ की थी. अब इसी बीच कियारा के पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनके सपोर्ट में सामने आए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर टॉक्सिक का ट्रेलर शेयर करते हुए कियारा की मेहनत और लगन की जमकर तारीफ की.

 

सिद्धार्थ ने कियारा के लिए लिखी खास बात

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टॉक्सिक का ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने कियारा की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी मेहनत, लगन और जुनून फिल्म में साफ नजर आएगा. सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह कियारा की बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी.

 

सिद्धार्थ ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि वह गीतू मोहनदास, यश, कियारा और पूरी टीम द्वारा तैयार किए गए इस सिनेमाई अनुभव को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट 26 अगस्त का इंतजार करने की बात भी कही.

 

Sidharth Malhotra

कियारा के सपोर्ट में बोले यश

फिल्म के गाने ‘तबाही’ में कियारा के परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे. इसी बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने कियारा का बचाव किया और उनके काम की तारीफ की.

 

यश ने कहा कि कियारा ने अपने किरदार के लिए जिस तरह मेहनत की है, उससे उनका डेडिकेशन साफ नजर आता है. उन्होंने कियारा को सलाह दी कि एक कलाकार के तौर पर उन्हें आने वाली नकारात्मक प्रतिक्रियाओं पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए. यश ने भरोसा जताया कि दर्शक समय के साथ उनके काम को जरूर समझेंगे और उसकी सराहना करेंगे.

 

26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही