Patna News: पटना में चिड़ियाघर घूमने आने वालों के लिए अच्छी खबर है. संजय गांधी जैविक उद्यान में एक बार फिर टॉय ट्रेन लौटने वाला है. रेलवे ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. टॉय ट्रेन का निर्माण समस्तीपुर के कारखाने में किया जाएगा. इस वंदे भारत एक्सप्रेस जैसा लुक दिया जाएगा. ट्रेन में एक इंजन और चार डिब्बे होंगे. इसके लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो गई है. जनवरी से पटना जू में इसे चलाने की तैयारी है.
इसे भी पढ़ें:
टॉय ट्रेन के परिचालन के सात पटना जू की हरियाली को सुरक्षित रखना भी जू प्रबंधन की प्राथमिकता है. इसके लिए पटरी बिछाने से पहले दोबारा सर्वे कराया गया और नए सिरे से ट्रैक का रास्ता तया किया गया. अब पेड़ों के बगल से पटरी गुजरेगी, जिससे कुसुम समेत अन्य पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचेगा और वे अपनी जगह पर सुरक्षित रहेंगे. इस व्यवस्था से पर्यटकों को ट्रेन की सैर कराने के साथ चिड़ियाघर की हरियाली भी बरकरार रखी जा सकेगी.
टॉय ट्रेन के लिए पटना जू में पटरी बिछाने के लिए रास्ते की मार्किंग भी कर दी गई है. ट्रैक के रास्ते में आने वाली झाड़ियों को साफ कर दिया गया है, जबकि पुरानी रेलवे पटरी को उखाड़ लिया गया है. अब एक सप्ताह के भीतर नई पटरी बिछाने का काम शुरू होने की उम्मीद है.
जू में ट्रैक तैयार करने में सबसे बड़ी चुनौती ट्रेन को मोड़ने के लिए पर्याप्ट जगह उपलब्ध कराना. इसके लिए करीब 60 डिग्री के मोड़ की जरूरत थी. चिड़ियाघर में चार स्थानों पर ऐसे मोड़ बनाने में परेशानी आ रही थी. दोबारा सर्वे के दौरान इन समस्याओं का समाधान किया गया. इसके बाद ट्रैक के रास्ते को चिन्हित करने और पटरी बिछाने के लिए मार्किंग पूरी कर लिया गया.
पटना जू में वर्ष 2015 तक टॉय ट्रेन का परिचालन होता था. हालांकि बार-बार ट्रेन के पटरी से उतरने की घटनाओं के कारण इसे बंद करना पड़ा था. अब नए सिरे से ट्रैक तैयार कर ट्रेन को फिर से शुरू करने की योजना बनाई गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

