Search

 
 
 

Jamtara News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

एनजीटी के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए जामताड़ा जिला प्रशासन और खनन विभाग ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: एनजीटी के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए जामताड़ा जिला प्रशासन और खनन विभाग ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है. जिले के विभिन्न बालू घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रशासन की लगातार कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

Uploaded Image

इसी क्रम में खनन विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली. माइनिंग इंस्पेक्टर अखलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुस बेदिया गांव के समीप अवैध रूप से बालू का उठाव कर उसका परिवहन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही माइनिंग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

इसे भी पढ़ें: 

कार्रवाई के दौरान खनन विभाग की टीम को आता देख ट्रैक्टर का चालक और मालिक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. जब्त ट्रैक्टर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए मिहिजाम थाना के हवाले कर दिया गया है. पुलिस फरार चालक और मालिक की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

खनन विभाग के अनुसार जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस महीने 13 जुलाई तक की गई कार्रवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अब तक कुल नौ ट्रैक्टर जब्त किए जा चुके हैं. इसके अलावा पत्थरों के अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में दो हाइवा वाहनों को भी जब्त किया गया है.

 

माइनिंग इंस्पेक्टर अखलेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े एनजीटी के नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिले में अवैध खनन और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही