Search

 
 
 

इंदौर में झारखंड और मालवा के व्यापारियों की मुलाकात, मिलकर कारोबार करने पर चर्चा

परेश गट्टानी ने सुझाव दिया कि दोनों राज्यों की चैंबर टीमें मिलकर एक ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप बनाएं, ताकि व्यापारी एक-दूसरे के राज्यों में निवेश कर सकें
 

Indore/Ranchi : झारखंड से आये व्यापार संगठन के अध्यक्ष परेश गट्टानी ने इंदौर में मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ एक खास मीटिंग में हिस्सा लिया.  इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड और मध्यप्रदेश के व्यापारी अगर साथ मिलकर काम करें, तो दोनों राज्यों में व्यापार के अच्छे मौके बन सकते हैं.

 

परेश गट्टानी ने सुझाव दिया कि दोनों राज्यों की चैंबर टीमें मिलकर एक ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप बनाएं, ताकि व्यापारी एक-दूसरे के राज्यों में निवेश कर सकें, नए कारोबार शुरू कर सकें और सरकार की योजनाओं का फायदा उठा सकें. उन्होंने कहा, असली तरक्की तो तभी होती है जब हम मिलकर आगे बढ़ते हैं.

 

गट्टानी ने बताया कि झारखंड में फूड प्रोसेसिंग और टेक्सटाइल जैसे सेक्टर में काफी अच्छे मौके हैं और वहां की सरकार भी व्यापारियों को पूरा सपोर्ट देती है.

 

इस कार्यक्रम में योगेश मेहता, रमेश गुप्ता, अशोक बड़जात्या, ईश्वर बाहेती, अजीत सिंह नारंग, दीपक भंडारी और कई दूसरे बड़े व्यापारी भी मौजूद रहे. मालवा चैंबर, ऑल इंडिया ट्रेडर्स संगठन और पोलोग्राउंड इंडस्ट्री संगठन के लोग भी शामिल हुए.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही