Search

 
 
 

त्योहारी सीजन में छोटे नोटों और सिक्कों की कमी से व्यापारी परेशान, चैंबर ने RBI को लिखा पत्र

Ranchi News: चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि राज्य के बैंकों में 10, 20, 50 और 100 रुपये के नये नोटों के साथ 5 और 10 रुपये के सिक्कों की कमी है. रांची के अलावा दूसरे जिलों से भी व्यापारी इसकी शिकायत कर रहे हैं.
 
तुलसी पटेल, अध्यक्ष, FJCCI

Ranchi News: दीपावली और छठ से पहले झारखंड के बैंकों में छोटे मूल्य के नये नोटों और सिक्कों की कमी से व्यापारियों को परेशानी हो रही है. इस समस्या को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को पत्र लिखकर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें:

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि राज्य के बैंकों में 10, 20, 50 और 100 रुपये के नये नोटों के साथ 5 और 10 रुपये के सिक्कों की कमी है. रांची के अलावा दूसरे जिलों से भी व्यापारी इसकी शिकायत कर रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर है. छोटे नोटों और सिक्कों की कमी से कारोबारियों को रोजमर्रा के लेनदेन में दिक्कत हो रही है.

 

उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ के अवसर पर पूजा के लिए नये नोटों तथा बच्चों और प्रियजनों को शगुन देने की परंपरा है. ऐसे में बैंकों को अपनी शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को नये नोट और सिक्के उपलब्ध कराने चाहिए. साथ ही राज्य के विभिन्न स्थानों पर सिक्का मेला आयोजित किया जाना चाहिए.

 

बैंकिंग उप समिति के चेयरमैन महेंद्र जैन ने कहा कि त्योहारों के दौरान नोटों और सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता जरूरी है. सिक्का मेला आयोजित करने में चैंबर बैंकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही