Ranchi : महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. भव्य शिव बारात और मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने यह बदलाव किया है.
शहर की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है.
भारी वाहनों की नो एंट्री
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दूसरे जिलों से आने वाले भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री रहेगी. पिस्का मोड़, बूटी मोड़ और हजारीबाग रोड में भारी मालवाहक वाहन, सिटी राइड बस और ट्रकों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इन वाहनों को शहर के बाहर रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा.
बड़े मालवाहक वाहनों के लिए ड्रॉप पाइंट
रांची शहर की ओर आने वाले बड़े मालवाहक वाहन निम्नलिखित निर्धारित स्थानों तक ही आ सकेंगे.
कांके से रांची (भाया बोड़ेया) : बोड़ेया तक
चाईबासा–खूंटी से रांची : बिरसा चौक तक
गुमला–सिमडेगा से रांची (अरगोड़ा मार्ग) : कटहल मोड़ तक
पलामू–लोहरदगा से रांची : पिस्का मोड़ तक
गुमला–सिमडेगा से रांची : आईटीआई बस पड़ाव तक
जमशेदपुर से रांची : दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम तक
जमशेदपुर से रांची (भाया सदाबहार चौक) : कुसई/घाघरा तक
कांके–पतरातू से रांची (भाया IICM) : चांदनी चौक तक
बूटी मोड़ से रांची (भाया बरियातू) : बूटी मोड़ तक
वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील
आपको बता दें कि शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर और मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है. ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment