Ranchi News : ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर 26 अगस्त को रांची शहर में जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस को लेकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर रोक लगाने की सूचना जारी की है.
26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से कांटाटोली चौक, राजेन्द्र चौक, बिग बाजार चौक, सुजाता चौक, रतन पीपी, उल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी, सर्जना चौक और फिरायालाल चौक सहित विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाले जाने की सूचना है.
भारी मालवाहक वाहनों पर रहेगी रोक
26 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का रांची शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा. ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. इसके अलावा सामान्य नो-एंट्री व्यवस्था पूर्ववत लागू रहेगी.
इन मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो-टोटो और सवारी वाहन प्रतिबंधित
दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक निम्न मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन बंद रहेगा-
सर्जना चौक से राजेंद्र चौक- उल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी, रतन पीपी, सुजाता चौक और बिग बाजार चौक होते हुए.
कांटाटोली से पथलकुदवा चौक- कुम्हार टोली और नया टोली होते हुए.
प्लाजा चौक से मिशन चौक तक.
मिशन चौक से कर्बला चौक तक.
कर्बला चौक से काली मंदिर/उल हाउस की ओर जाने वाले मार्ग पर भी संबंधित वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर शहर के अन्य मार्गों पर भी कम समय के लिए रूट डायवर्ट या वाहनों का परिचालन रोका जा सकता है.
चार पहिया वाहन कम इस्तेमाल करने की अपील
रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि ईद मिलाद-उन-नबी के कार्यक्रम को देखते हुए विशेष आवश्यकता होने पर ही चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें, ताकि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. यह यातायात व्यवस्था 26 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

